Search
Close this search box.

ग्रीष्मकालीन Olympics 2024: पेरिस में आयोजित होंगे 2024 के Olympics खेल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
Paris Olympics 2024, Summer Olympics 2024, Olympics Khel, Shikhar Bharat News

फ्रांस की राजधानी पेरिस में ग्रीष्मकालीन Olympics 2024 का आयोजन किया जायेगा।ओलंपिक्स खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त, 2024 तक किया जायेगा। दुनिया भर से आए खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपना दम दिखाएंगे। पेरिस ने इन खेलों का आयोजन करवाने की पूरी तैयारी कर ली है। ओलंपिक से लोगों को शारीरिक एक्टिविटी और स्वस्थ लाइफस्टाइल की इम्पोर्टेंस का पता चलता है। ओलंपिक देखकर लोगों को कसरत करने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की प्रेरणा मिलती है।

कितने खिलाड़ी लेंगे Olympics 2024 में भाग

Olympics 2024 में दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अलग-अलग देशों के खिलाड़ी तैराकी, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक्स, बास्केटबॉल जैसे विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। ये खिलाड़ी कई साल मेहनत करने के बाद इस मुकाम तक पहुँचते है। ओलंपिक मेडल जीतना हर खिलाड़ी का ड्रीम होता है। पेरिस ओलंपिक्स में कुल 32 खेलों में 329 इवेंट्स होंगे, जिनमें 206 देशों के लगभग 10,700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

क्या होगा Olympics 2024 आधिकारिक नारा

Olympics 2024 का आधिकारिक नारा है “गेम्स वाइड ओपन”, इसका मतलब हर किसी के जीतने का मौका है। तथा पेरिस Olympics 2024 के शुभंकर का नाम ओलंपिक फ़्रीज़ है, जो ट्रेडिशनल स्मॉल फ़्रीज़ियन कैप पर आधारित है।

क्या है Olympics 2024 में भारत की स्थिति

पेरिस Olympic 2024 का मैदान तैयार हो गया है। भारत भी इन खेलों में अपनी भागीदारी निभा रहा है। परन्तु क्या इस बार भारत पदक तालिका में अपनी पोजीशन में सुधार कर पाएगा?

पिछले ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा। हालांकि, खेलों के प्रति बढ़ता हुआ जुनून और सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों ने उम्मीद जगाई है। कई युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। भारत की उम्मीदें कुश्ती, निशानेबाजी, बैडमिंटन, हॉकी और बॉक्सिंग जैसी खेलों से हैं। इन खेलों में हमारे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है और उम्मीद है कि वे इस बार भी मेडल जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।

Mukesh  के बारे में
Mukesh Mukesh Khoja, Sports And Current News Writer (shikharbharat.com)
For Feedback - elon0751@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon