RCB squad IPL 2024 Live Updates: धूम मचा रहा आईपीएल ऑक्शन, फाफ की RCB ने जोड़ी बदली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

RCB squad IPL 2024 अनॉउंस हो चूका है।दुबई में चल रहे आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन में जमकर धूम मची हुई है। टीमों की खर्च करने की होड़ लगी है और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भी इसमें पीछे नहीं है। पिछले सीज़न में गेंदबाज़ी यूनिट के कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली टीम ने बड़ा बदलाव किया है। जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा जैसे तेज गेंदबाजों को रिलीज़ करने के बाद आरसीबी अब नए तेज़ गेंदबाजों की तलाश में थी और साथ ही एक क्वालिटी स्पिनर भी उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर था।

RCB squad IPL 2024 bowling order

ऑक्शन में आरसीबी ने वेस्टइंडीज़ के तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ को खरीदने के लिए 11.50 करोड़ रुपये खर्च किए। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जोसेफ के लिए बोली शुरू की थी, लेकिन 2.80 करोड़ तक पहुंचने के बाद उन्होंने पीछे हटने का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने बोली लगाई और जैसे ही बोली 6.60 करोड़ तक पहुंची, CSK फिर पीछे हट गया। अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी दौड़ में शामिल हो गया। लेकिन फाफ डुप्लेसिस की आरसीबी ने आखिरकार इस तेज गेंदबाज़ी सनसनी को अपने पाले में कर लिया।

RCB squad IPL 2024 Live Updates
RCB squad IPL 2024 Live Updates

Read Also: IPL Auction live 2024: KKR ने 24.75 करोड़ में खरीदा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क!

आरसीबी ने कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस से ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को ट्रेड कर हासिल किया था और सनराइजर्स हैदराबाद से मयंक डागर को भी अपने खेमे में लाया है।

RCB squad IPL 2024 Full List

आरसीबी द्वारा आईपीएल 2024 ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:

अल्ज़ारी जोसेफ (11.50 करोड़ रुपये), यश दयाल (5 करोड़ रुपये), टॉम कुरेन (1.5 करोड़ रुपये)।

आरसीबी का आईपीएल 2024 ऑक्शन में शेष पर्स: 5.25 करोड़ रुपये

आरसीबी के आईपीएल 2024 ऑक्शन में शेष खिलाड़ी स्लॉट: 3

आरसीबी के आईपीएल 2024 ऑक्शन में शेष विदेशी खिलाड़ी स्लॉट: 1

आरसीबी द्वारा आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ी: फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, मयंक लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (SRH से), विजयकुमार व्यासक, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, रीस टोपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन (MI से)।

Read Also: Pat Cummins IPL इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी, हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा

RCB Squad Release Player 2024 IPL

आरसीबी द्वारा रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव, रोवमैन पॉवेल (RR, 7.40 करोड़ रुपये), ट्रैविस हेड (SRH, 6.80 करोड़ रुपये), और हैरी ब्रूक (DC, 4 करोड़ रुपये)

RCB squad IPL 2024 Live Updates Visit

Leave a Comment