Live Button LIVE

Jodhpur Lockdown : राजस्थान का जोधपुर जिला अभी पूरी तरह से बंद होने आशंका – सायरन की आवाज़ भी सुनाई दी!

jodhpur lockdown, jodhpur news, जोधपुर शहर ताजा समाचार lockdown, Jodhpur latest update image : istockphoto.com

जोधपुर (राजस्थान), 10 मई 2025:
भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनावपूर्ण हालात बनते दिख रहे हैं। इसी को लेकर राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। विशेष रूप से जोधपुर जिले में प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज दोपहर से अगले आदेश तक जिले को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

शहर के कई हिस्सों में सायरन की आवाज़ें सुनाई दीं, जिसके बाद लोग चिंतित हो गए। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह तैयार रहे।

क्या है Jodhpur Lockdown की वजह?

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सीमा के पार कुछ असामान्य गतिविधियां देखी गई हैं, जिससे खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। LOC के पास पाकिस्तानी सैन्य हलचल और ड्रोन मूवमेंट देखे जाने की खबरें हैं। ऐसे में राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर जैसे सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Jodhpur Lockdown जोधपुर में क्या-क्या बंद किया गया?

  • सभी शैक्षणिक संस्थान (स्कूल-कॉलेज) अगले आदेश तक बंद
  • प्रमुख बाजार, मॉल, और सार्वजनिक स्थल सील
  • रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सख्त चेकिंग
  • नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लागू

प्रशासन की ओर से निर्देश:

जोधपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त बयान में कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

जनता के लिए जरूरी चेतावनी संदेश:

सभी नागरिक अपने घरों में ही रहें। रात के समय घर की लाइटें बुझा दें और खिड़की-दरवाज़े अच्छे से बंद रखें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

सरकार के आदेशों का पालन करें और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें।
सुरक्षा में सहयोग करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

Read Also : 4 लाख में मिल रही 8.88 लाख वाली Maruti Baleno! यहां से खरीदने पर फायदा

नोट : अभी इंडिया और पाकिस्तान के बीच ceasefire हो चूका है, जिसकी वजह से सारी सिटी (Jodhpur Lockdown भी हटा) रेगुलर रूप से वापिस शुरू कर दी गयी हो और blackout भी फ़िलहाल के लिए पूरी तरह से हटा दिया गया है।

JodhpurNews #IndoPakTension #BreakingNews #RajasthanUpdate

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn