Live Button LIVE

Xiaomi YU7 SUV का खुलासा – 681 HP ताकत और अंदर इतनी लग्ज़री कि आप हैरान रह जाओगे

Xiaomi YU7 SUV, Xiaomi YU7 launch date in india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Xiaomi YU7 SUV : Xiaomi, जो अब तक स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी की दुनिया में जाना जाता था, अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में भी कदम रख चुका है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, Xiaomi YU7 को ग्लोबल लॉन्च से पहले ऑफिशियली तौर पर पेश कर दिया है। यह गाड़ी न केवल शानदार डिज़ाइन लेकर आई है, बल्कि इसमें स्ट्रांग परफॉर्मेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

इसके साथ ही Xiaomi ने टेस्ला, BYD और NIO जैसी बड़ी कंपनियों को सीधी टक्कर दे सकती है। YU7 सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं है, बल्कि यह एक “चलता-फिरता स्मार्ट डिवाइस” है, जिसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

तीन वेरिएंट्स में आएगी Xiaomi YU7 SUV – रेंज और परफॉर्मेंस में जबरदस्त अंतर

बताया जा रहा है की Xiaomi YU7 SUV को तीन अलग अलग वेरिएंट के साथ मार्किट में देखने को मिल सकती है।


Rear-Wheel Drive (RWD) वेरिएंट

  • मोटर पावर: 315 हॉर्सपावर
  • टॉर्क: 528 Nm
  • 0 से 100 किमी/घंटा: 5.88 सेकंड
  • बैटरी: 96.3 kWh Lithium Iron Phosphate
  • क्लेम की गई रेंज (CLTC): 835 किमी

Pro All-Wheel Drive (AWD) वेरिएंट

  • ड्यूल मोटर पावर: 489 हॉर्सपावर
  • टॉर्क: 690 Nm
  • 0 से 100 किमी/घंटा: 4.27 सेकंड
  • बैटरी: वही 96.3 kWh
  • रेंज: 770 किमी

Max All-Wheel Drive (AWD) वेरिएंट

  • पावर: 681 हॉर्सपावर
  • टॉर्क: 866 Nm
  • 0 से 100 किमी/घंटा: 3.23 सेकंड
  • बैटरी: 101.7 kWh Nickel Cobalt Manganese
  • रेंज: 760 किमी
  • टॉप स्पीड: 253 किमी/घंटा

डिज़ाइन और साइज: बड़ी SUV, बोल्ड लुक

Xiaomi YU7 SUV के बॉडी और लुक की बात करे तो Xiaomi YU7 को Modena प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है
लंबाई: 4,999 मिमी

  • चौड़ाई: 1,996 मिमी
  • ऊंचाई: 1,608 मिमी
  • व्हीलबेस: 3,000 मिमी
  • व्हील साइज: 20 इंच तक
  • वजन: 2,460 किलोग्राम तक
  • पेंट ऑप्शन: 9 कलर स्कीम्स

इस SUV का एक्सटीरियर डिजाइन मॉडर्न और एग्रेसिव है, जो इसे सड़कों पर एक अलग ही टाइप का वाइब देता है।

Read Also : Tata Altroz 2025: जब स्टाइल, सेफ्टी और स्वैग एक साथ मिलें

YU7 की हाई-टेक फीचर्स: स्मार्टफोन जैसी कनेक्टिविटी

शानदार टेक्नोलॉजी वाला केबिन

  • Ultra Wideband सपोर्ट – की-लेस एंट्री को और भी स्मार्ट बनाता है।
  • तीन LED डिस्प्ले – 108 PPD रेटिना रेजोल्यूशन के साथ।
  • 6.68 इंच का कंट्रोल स्क्रीन – म्यूजिक, नेविगेशन और AC कंट्रोल के लिए।
  • Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर – बेहतरीन परफॉर्मेंस और OTA अपडेट सपोर्ट करता है।
  • डेडिकेटेड डोमेन कंट्रोलर – हर सिस्टम के लिए अलग प्रोसेसिंग यूनिट।

कंफर्ट और इंटेलिजेंस

  • 135 डिग्री तक झुकने वाली पावर्ड सीट्स
  • 123 डिग्री रिक्लाइन करने वाली रियर सीट्स
  • Lidar सेंसर और Nvidia Drive AGX Thor – ऑटोनॉमस ड्राइविंग और सेफ्टी के लिए।
  • Xiaomi का इन-हाउस Driver Assist System – AI बेस्ड सेफ्टी और ड्राइविंग हेल्प।
  • एंटी-ग्लेयर कैमरे – बेहतर विजन के लिए हर मौसम में काम करता है।

बैटरी और चार्जिंग: 15 मिनट में 620 किमी तक की रेंज!

Xiaomi YU7 SUV की एक बड़ी खासियत इसकी 800V हाई-वोल्टेज सिलिकॉन कार्बाइड आर्किटेक्चर है, जिससे यह गाड़ी सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

  • V6s Plus इलेक्ट्रिक मोटर – पावरफुल और एफिशिएंट।
  • 5.2C चार्जिंग स्पीड – सिर्फ 15 मिनट में 620 किमी तक की रेंज चार्ज हो सकती है।
  • यह फीचर YU7 को टेस्ला और BYD जैसी कंपनियों की टॉप इलेक्ट्रिक SUVs के बराबर खड़ा कर देता है।

सेफ्टी फीचर्स: फुल-लोडेड एडवांस सेफ्टी पैकेज

Xiaomi ने Xiaomi YU7 SUV एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ बनाया है, जो किसी की भी सबसे पहले चॉइस होती है।

  • Lidar + कैमरा + रडार कॉम्बिनेशन – शानदार ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और ऑटोनॉमस फंक्शनिंग के लिए।
  • इन-हाउस Driver Assist Suite – ट्रैफिक में खुद से लेन चेंज, पार्किंग और इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सुविधाएं।
  • ADAS लेवल 2+ का एक्सप्रिएंस संभव।

Read Also: Honda Rebel 500: भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.12 लाख, जानें फीचर्स और डिलीवरी डिटेल्स

Xiaomi YU7 SUV इलेक्ट्रिक SUV न केवल परफॉर्मेंस के मामले में दमदार है, बल्कि यह टेक्नोलॉजी, डिजाइन और प्राइस-पॉइंट के मामले में भी बहुत कॉम्पिटिटिव लगती है। 835 किमी तक की रेंज, सुपरफास्ट चार्जिंग, प्रीमियम डिजाइन और AI-पावर्ड फीचर्स इसे EV इंडस्ट्री का अगला बड़ा नाम बना सकते हैं।

भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन जिस रफ्तार से Xiaomi EV सेक्टर में आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए YU7 का भारतीय बाज़ार में आना तय माना जा रहा है।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn