अगले 18 महीनों में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी। अगर आप इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है क्योंकि देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां – मारुति सुज़ुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा – चार नई मिडसाइज EVs की लॉन्चिंग की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं इन आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवीज़ के बारे में विस्तार से:
मारुति सुज़ुकी ई-विटारा (eVX)
मारुति सुज़ुकी अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV eVX को सितंबर 2025 तक बाज़ार में उतारने की तैयारी कर रही है। इस SUV की खास बात इसका 500 किलोमीटर से ज्यादा ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया है। eVX को कंपनी के NEXA शोरूम्स के ज़रिए बेचा जाएगा।
यह SUV एक ग्राउंड-अप इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म, यानी Heartect e प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे। फीचर्स की बात करें तो eVX में Level 2 ADAS, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स समेत कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगी।
टाटा हैरियर EV
टाटा मोटर्स अपनी मार्किट में पॉपुलर SUV हैरियर का इलेक्ट्रिक वर्ज़न 3 जून 2025 को लॉन्च करने जा रही है। यह इलेक्ट्रिक SUV भी 500 किलोमीटर से अधिक रेंज देने का दावा करती है।
हैरियर EV में ड्यूल मोटर सेटअप मिलेगा, जिससे यह ऑल-व्हील ड्राइव SUV होगी। इसके दोनों एक्सल्स पर इलेक्ट्रिक मोटर लगे होंगे और इससे इसकी परफॉर्मेंस काफी दमदार होने की उम्मीद है। कार में लगभग 500 Nm का पीक टॉर्क मिलने की संभावना है। इसे पावर देने के लिए 75 kWh की लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा एक अधिक किफायती वेरिएंट भी आएगा, जिसमें छोटी बैटरी होगी।
Read Also : Honda Rebel 500: भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.12 लाख, जानें फीचर्स और डिलीवरी डिटेल्स
टाटा सिएरा EV (Tata Sierra EV)
टाटा मोटर्स ने इस साल की शुरुआत में BMGE 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो) में अपनी आइकॉनिक SUV सिएरा का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन पेश किया था। यह SUV इस फाइनेंसियल वर्ष के अंत तक बाजार में आ सकती है और इसे इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों वर्जनों में पेश किया जाएगा।
डिज़ाइन के लिहाज़ से, नई सिएरा अपने पुराने कॉन्सेप्ट मॉडल के काफी करीब है और इसमें क्लासिक सिएरा के स्टाइलिंग एलिमेंट्स को मॉडर्न टच के साथ पेश किया गया है, जिससे इसे एक रेट्रो-मॉडर्न अपील मिलती है।
महिंद्रा XEV 7e (Mahindra XEV 7e)
महिंद्रा की ओर से एक और बड़ी पेशकश आने वाली है – XEV 7e, जिसकी कुछ तस्वीरें इस साल की शुरुआत में लीक हुई थीं। यह SUV कंपनी की XUV.e8 कॉन्सेप्ट और XUV700 का मिक्सचर लगती है। यह SUV महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
इस इलेक्ट्रिक SUV में वही बैटरी सेटअप मिल सकता है, जो कि XEV 9e और BE 6 जैसे मॉडलों में देखा गया है। महिंद्रा का दावा है कि इस SUV की रेंज भी 500 किलोमीटर से अधिक होगी। आप और भी ज्यादा जानकारी यह पढ़ सकते है।
Read Also : Xiaomi YU7 SUV का खुलासा – 681 HP ताकत और अंदर इतनी लग्ज़री कि आप हैरान रह जाओगे
भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में तेज़ी से बढ़ते कदम अब मिडसाइज SUV सेगमेंट में साफ नज़र आ रहे हैं। अगले एक-डेढ़ साल में जो मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं, वे न केवल टेक्नोलॉजी और रेंज के लिहाज से दमदार होंगे, बल्कि कस्टमर्स को ज्यादा ऑप्शन भी देंगे। अगर आप एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड, फीचर-लोडेड और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो आने वाले महीनों में ये चारों मॉडल्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।